GATE 2026: फरवरी में दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, शेड्यूल देखें
रायपुर, 18 नवंबर 2025
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध धान की आवाजाही की संभावनाओं पर रोक लगाने प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में जशपुर जिला प्रशासन ने झारखंड सीमा से लगे चेकपोस्टों पर देर रात औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और निगरानी प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जल्द, बैठक आज दिल्ली में
जशपुर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम—तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर आलोक टोप्पो, मंडी निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक और पटवारी—ने भलमंडा, सकरडेगा और साईंटांगाटोली चेकपोस्टों का दौरा किया। टीम ने वाहन चेकिंग प्रक्रिया, निगरानी तंत्र, सुरक्षा व्यवस्था तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
25 साल की सबसे ठंडी नवंबर रात: कई जिले कड़ाके की ठंड में, IMD ने दी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अवैध धान परिवहन पर त्वरित रोक सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान संबंधित गांवों के सरपंच और सचिव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने और सीमा क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
नाबालिग अपहरण–दुष्कर्म केस सुलझा, जशपुर पुलिस ने ओड़िशा से दोनों आरोपी दबोचे
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सीमावर्ती चेकपोस्टों पर चौबीसों घंटे निगरानी जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

