मध्य भारत की सबसे बुलंद डिजिटल आवाज बना CGNOW:  9.5 लाख नए पाठक,, 58% डायरेक्ट रीडरशिप, 50 लाख पेजव्यू और 1.64 करोड़ इवेंट्स के साथ रचा नया इतिहास

प्रदेश में संचालित प्रीमियम वाइन शॉप (शराब दुकानों) में खरीद-बिक्री के नियमों में आबकारी विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है। दुकानों पर होने वाली ओवररेटिंग, मनमानी वसूली और वित्तीय गड़बड़ियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए विभाग ने राज्य की सभी 49 प्रीमियम शराब दुकानों को पूरी तरह ‘कैशलेस’ करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत आगामी 1 अक्टूबर 2026 से इन दुकानों पर शराब खरीदने के लिए नकद (Cash) भुगतान पूरी तरह बंद रहेगा; ग्राहकों को केवल क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट ही करना होगा।

Redmi Note 17 सीरीज कल होगी भारत में लॉन्च: 10,000mAh की विशाल बैटरी और Snapdragon चिपसेट से लैस होंगे Pro और Pro Max मॉडल, जानिए संभावित कीमत व फीचर्स

ओवररेटिंग की शिकायतों पर कड़ा प्रहार

आबकारी विभाग को प्रीमियम शराब दुकानों पर प्रिंट रेट (निर्धारित दर) से अधिक कीमत वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। काउंटर पर कई बार नकद लेनदेन के दौरान चेंज (छुट्टे पैसे) के नाम पर या सीधे तौर पर तय कीमत से ज्यादा पैसे लिए जाने को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच विवाद की स्थिति बनती थी।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई डिजिटल व्यवस्था से ओवररेटिंग की समस्या पर सीधा शिकंजा कसेगा। डिजिटल पेमेंट होने से तय दर से अधिक राशि वसूलना नामुमकिन हो जाएगा और हर बोतल की बिक्री का स्पष्ट डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा।

8वें वेतन आयोग में क्या ₹69,000 हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी? जानिए 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग और इसका पूरा गणित

पारदर्शिता और डिजिटल रिकॉर्ड से आसान होगी जांच

इस नई व्यवस्था के लागू होने से न केवल विभाग बल्कि ग्राहकों को भी सीधा फायदा मिलेगा:

 ऑनलाइन पेमेंट करने से ग्राहकों के पास हर लेनदेन का डिजिटल प्रमाण (SMS/ट्रांजेक्शन रसीद) उपलब्ध रहेगा। यदि किसी भी प्रकार की अतिरिक्त कटौती या गड़बड़ी होती है, तो उसके आधार पर सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।आबकारी विभाग के पास वास्तविक बिक्री और आए हुए राजस्व का रियल-टाइम डेटा रहेगा। इससे स्टॉक में हेराफेरी, बिलिंग में गड़बड़ी और निर्धारित कीमत व वास्तविक भुगतान के बीच अंतर की शिकायतों की जांच त्वरित गति से हो सकेगी।

नाम बदलने के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर: छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन की पूरी प्रक्रिया, 29 दिनों में राजपत्र में होगा प्रकाशन

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version