एसडीएम विश्वासराव मस्के की अध्यक्षता में हुई आयोजन समिति की प्रथम बैठक, बांटी गईं जिम्मेदारियां

29 अगस्त से 1 सितंबर तक कम्युनिटी हॉल में सजेगी बिसात; 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दांव पर

जशपुर नगर, 12 अगस्त 2026: कलेक्टर रोहित व्यास की विशेष पहल पर जशपुर जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का “ऑल इंडिया ओपन FIDE रेटेड चेस टूर्नामेंट – चेकमेट @ जशपुर 2026” आयोजित होने जा रहा है। प्रतियोगिता को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एसडीएम विश्वासराव मस्के की अध्यक्षता में आयोजन समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और समिति सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया।

29 अगस्त से 1 सितंबर तक जुटेगी देशभर की प्रतिभाएं यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जशपुर नगर के पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) और छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला प्रशासन व खेल विभाग जशपुर द्वारा जिला शतरंज संघ के सहयोग से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें देशभर से नामी शतरंज खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद है।

2.50 लाख रुपये का इनाम, विजेता को मिलेंगे 50 हजार टूर्नामेंट FIDE के ‘स्विस सिस्टम’ के तहत कुल 8 राउंड में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु श्रेणियों के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है:

  • प्रथम स्थान (विजेता): ₹50,000 एवं आकर्षक ट्रॉफी
  • द्वितीय स्थान (उपविजेता): ₹30,000 एवं ट्रॉफी
  • तृतीय स्थान: ₹20,000 एवं ट्रॉफी

50 पुरुष और 50 महिला खिलाड़ियों के लिए नि:शुल्क आवास प्रतियोगिता पूरी तरह ओपन श्रेणी की है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 50 पुरुष और 50 महिला खिलाड़ियों के लिए डॉरमेट्री आधारित नि:शुल्क आवास व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में तय हुईं जिम्मेदारियां, ये रहे उपस्थित बैठक के दौरान खिलाड़ियों के पंजीयन, स्थल प्रबंधन, तकनीकी टीम, भोजन, सुरक्षा, यातायात और प्रचार-प्रसार से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक लकड़ा, समिति सदस्य विनोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप चौरसिया, अवनीश पांडेय, विनीत सहाय, संदीप सौरभ, सुनील निराला और दीपक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version