‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने याद की सर्जिकल स्ट्राइक: बोले- 10 साल पहले दुनिया ने देखा था भारत का पराक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

रायपुर। लंबे समय से नए राशन कार्ड और पुराने कार्ड में संशोधन की राह देख रहे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अपना आधिकारिक पोर्टल दोबारा शुरू कर दिया है। अब पात्र हितग्राही नया राशन कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने कार्ड में नाम, पता या अन्य जरूरी बदलावों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी और सीनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: 1 अक्टूबर से मिलेगा लाभ, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश

लगभग दो महीने से बंद था पोर्टल, दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे नागरिक

जिले में बीते करीब दो माह से राशन कार्ड बनाने और संशोधन करने का काम पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था। पोर्टल बंद होने की वजह से हजारों पात्र परिवार अपने नए कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। संशोधन का काम रुकने से लोग नगर निगम, जनपद पंचायत और खाद्य विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे। पोर्टल के फिर से सक्रिय होने से आम नागरिकों की यह लंबी परेशानी अब दूर हो गई है।

बैंक हड़ताल के बीच SBI का बड़ा फैसला: 28 से 30 सितंबर तक सभी ATM पर चार्ज माफ, रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक

40 बिंदुओं पर मांगी जा रही जानकारी, दस्तावेज अनिवार्य

खाद्य विभाग द्वारा जारी नए प्रारूप के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक विस्तृत और पारदर्शी बनाया गया है। नया कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को करीब 40 बिंदुओं पर परिवार और व्यक्तिगत विवरण दर्ज कराना होगा।

विश्व पर्यटन दिवस 2026: AI और डिजिटल तकनीक से बदल रहा भारतीय पर्यटन

आवेदन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारियां ऑनलाइन स्कैन कर अपलोड करनी होंगी:

  • परिवार के मुखिया का बैंक खाता विवरण

  • परिवार के सदस्यों का आधार विवरण

  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (पात्रता अनुसार)

  • निवास व पहचान से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेज

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों के बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा और कार्ड जारी नहीं हो सकेगा। इसलिए हितग्राही पूरी तैयारी और सही दस्तावेजों के साथ ही पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीयन कराएं।

रेल यात्री ध्यान दें: दिसंबर में थमेंगे इन 6 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए, यात्रा से पहले जरूर देख लें रद्द गाड़ियों की पूरी लिस्ट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version