शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस वर्ष देशभर से 48 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने नवाचार, समर्पण और शिक्षण शैली से स्कूली शिक्षा को एक नई दिशा दी है। 5 सितंबर को ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।
छत्तीसगढ़ से सुनिता यादव होंगी सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर घोषित इस प्रतिष्ठित सूची में छत्तीसगढ़ का नाम भी गर्व से शामिल है। छत्तीसगढ़ से शिक्षिका सुनिता यादव का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए किया गया है। स्कूली शिक्षा में उनके विशिष्ट योगदान, शिक्षण तकनीकों और छात्रों के समग्र विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सरकारी बैंक खातों के संचालन पर सख्त पाबंदियां: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए नए निर्देश
किस राज्य और संगठन से कितने शिक्षकों का हुआ चयन?
इस वर्ष विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्वायत्त शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षकों को प्रतिनिधित्व मिला है: उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नवोदय विद्यालय समिति सहित) से सबसे अधिक 3-3 शिक्षकों का चयन हुआ है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली-दमन दीव तथा दिल्ली। सीबीएसई (CBSE), सीआईएससीई (CISCE), सैनिक स्कूल (रक्षा मंत्रालय) और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (जनजातीय कार्य मंत्रालय) से 1-1 शिक्षक चयनित।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: चयनित शिक्षकों की पूरी सूची
| क्र. | नाम | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश / संगठन |
| 1 | जे प्रकाश राव | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह |
| 2 | राजेश कौलुरी | आंध्र प्रदेश |
| 3 | याकू तामे | अरुणाचल प्रदेश |
| 4 | राजेश बोरदोलोई | असम |
| 5 | खुशबू कुमारी | बिहार |
| 6 | पुष्पा प्रसाद | बिहार |
| 7 | राधा राजेश | सी.आई.एस.सी.ई. (CISCE) |
| 8 | संगीता यादव | सी.बी.एस.ई. (CBSE) |
| 9 | रवि जायसवाल | चंडीगढ़ |
| 10 | सुनिता यादव | छत्तीसगढ़ |
| 11 | पटेल पूर्णिमा मोहनलाल | दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव |
| 12 | सुमन गोयल | दिल्ली |
| 13 | मो. ज़फर आलम | एकलव्य मॉडल स्कूल (EMRS) |
| 14 | महादेव हनमंत शिंदे | गोवा |
| 15 | नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक | गुजरात |
| 16 | अनिल कौशिक | हरियाणा |
| 17 | मंजरी वी महाजन | हिमाचल प्रदेश |
| 18 | मोहम्मद अयाज रैना | जम्मू और कश्मीर |
| 19 | मुनमुन भट्टाचार्जी | झारखंड |
| 20 | रत्नाकुमारी एस | कर्नाटक |
| 21 | अमुथा जे | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
| 22 | डॉ. मनीषा क्षेत्रपाल | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
| 23 | सुनील कुमार केपी | केरल |
| 24 | मोहम्मद मुस्तफा कुमल | लद्दाख |
| 25 | डॉ. अर्चना शुक्ला | मध्य प्रदेश |
| 26 | शैलेंद्र प्रताप सिंह | मध्य प्रदेश |
| 27 | डॉ. कविता नरसिंगराव गित्ते | महाराष्ट्र |
| 28 | कुंदा जयवंत बच्छाव | महाराष्ट्र |
| 29 | वांगलेम्बम गोबिन सिंह | मणिपुर |
| 30 | लालनुनमावी | मिजोरम |
| 31 | आर रोनाल्ड मेरु | नागालैंड |
| 32 | वैभव वसंतराव कुलकर्णी | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| 33 | पदराज उमाकांत नायक | ओडिशा |
| 34 | गणेसन एस | पुडुचेरी |
| 35 | दिनेश कुमार | पंजाब |
| 36 | डॉ. दिव्येंदु सेन | राजस्थान |
| 37 | डॉ. वर्तिका गुलाटी | राजस्थान |
| 38 | शिवप्रसाद अरविंद टिंगरे | सैनिक स्कूल (रक्षा मंत्रालय) |
| 39 | सुषमा तमंग | सिक्किम |
| 40 | थंगा राज एम | तमिलनाडु |
| 41 | भवानी बोमपेल्ली | तेलंगाना |
| 42 | रंजन देबनाथ | त्रिपुरा |
| 43 | डॉ. रेनू त्रिपाठी | उत्तर प्रदेश |
| 44 | डॉ. इफ्तिखार खान | उत्तर प्रदेश |
| 45 | शालिनी कुशवाहा | उत्तर प्रदेश |
| 46 | गबर सिंह | उत्तराखंड |
| 47 | पलाश चौधरी | पश्चिम बंगाल |
| 48 | शांतनु पात्रा | पश्चिम बंगाल |
पुरस्कार का उद्देश्य
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस राष्ट्रीय सम्मान का मुख्य उद्देश्य देश के ऐसे निष्ठावान शिक्षकों के योगदान को पहचानना है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से न केवल कक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया है, बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन और चरित्र निर्माण में भी उल्लेखनीय बदलाव लाया है।

