टीवी शो ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो में आकांक्षा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
आकांक्षा चमोला ने शो के दौरान कहा कि गौरव खन्ना से शादी से पहले वह खुद को बायसेक्सुअल मानती थीं। उन्होंने बताया कि उनका कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप भी रहा है। आकांक्षा ने कहा, “मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं। मुझे लड़कियां पसंद हैं, मैं उन्हें एडमायर करती हूं और उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं। मुझे लगता है कि वही मेरा सेफ स्पेस है।”
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे उनकी ईमानदारी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे रियलिटी शो में सुर्खियां बटोरने की कोशिश करार दिया। कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया।
आकांक्षा इससे पहले अपने वैवाहिक जीवन को लेकर भी चर्चा में रही थीं। उन्होंने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। उनके मुताबिक, दोनों के बीच बच्चों को लेकर मतभेद था। आकांक्षा ने कहा कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि समय के साथ गौरव की इच्छा पिता बनने की हो गई। इसी वजह से दोनों ने अलग रहने का फैसला किया।
हालांकि, गौरव खन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके मन में आज भी आकांक्षा के लिए सम्मान और प्यार है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनका साथ देंगे और चाहते हैं कि वह अपने करियर में आगे बढ़ें।
आकांक्षा चमोला का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

