आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, P-64, सेक्टर 11 नोएडा, उत्तरप्रदेश द्वारा निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 137 मरीजों (जिनमें 12 बच्चे भी शामिल हैं) को फकीरी दवाई एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी ने 03 अक्टूबर की शाम को शिविर स्थल कम्युनिटी सेंटर नोएडा पधारकर सर्वप्रथम परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर पूजन और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात वैद्य रणजीत सिंह जी द्वारा आरती की गई। इसके बाद नोएडा शाखा के श्री सर्वेश सिंह ने पूज्यपाद एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। श्री सुरेश गुप्ता (वरिष्ठ सदस्य, नोएडा शाखा) द्वारा पूज्यपाद को एवं श्री दलीप सिंह द्वारा आमंत्रित अतिथियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात श्री सर्वेश सिंह ने पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में संस्था द्वारा समस्त भारतवर्ष में चलाए जा रहे अनेकानेक जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान मिर्गी रोग से ग्रसित दो रोगियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पहले इस बीमारी से काफी परेशान थे, लेकिन जब से उन्होंने यहां की दवा लेनी शुरू की है, तब तक उन्हें उल्लेखनीय सुधार मिला है।

सुबह 4:30 बजे से वैद्य रणजीत सिंह जी द्वारा मरीजों को विधान के अनुसार एक पान के पत्ते पर फकीरी औषधि एवं उसके बाद आयुर्वेदिक दवा प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अनेक क्षेत्रों जैसे भजनपुरा, नांगलोई, रविनगर, रमेशपार्क, पड़पड़गंज और पंजाबीबाग के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों यथा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों से भी रोगी बंधु पहुंचे। सभी ने औषधि और उचित परामर्श पाकर लाभ उठाया। साथ ही, वैद्य जी ने मरीजों को नशे से दूर रहने, परहेज करने और उचित खान-पान रखने संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस कैंप में दिल्ली के डॉ. अशोक अग्रवाल जी ने भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर, जीभ देखकर और रंग चिकित्सा के माध्यम से रोगी बंधुओं को उचित परामर्श दिया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version