सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: APAAR ID के लिए माता-पिता को मिलेगा ‘ऑप्ट-आउट’ का विकल्प, देशभर में लागू होगा आदेश

जशपुरनगर, 20 जुलाई। बैंक ऑफ बड़ौदा की जशपुरनगर शाखा में सोमवार को बैंक का 119वां स्थापना दिवस सम्मानित ग्राहकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर सायं 5:00 बजे आयोजित ग्राहक सम्मेलन में शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री शंभू शरण ने उपस्थित ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं से संबंधित सुझाव एवं अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा प्राप्त सुझावों को बैंक के कार्यकलापों में यथासंभव शामिल करने का आश्वासन दिया।

भारत के 570 जिलों को नया निर्यात हब बनाने की तैयारी: 2030 तक वैश्विक बाजारों तक आसान होगी स्थानीय उत्पादों की पहुंच

कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों ने बैंक के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़–III के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी दूरदर्शिता एवं उत्कृष्ट योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: IIT मद्रास के स्टार्टअप ने देश के पहले इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप का किया अनावरण

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक श्री सुहित घोष ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए बैंक की शाखा के निरंतर विकास एवं विस्तार के लिए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version