*सरगुजा संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति* अंबिकापुर, 24 जुलाई संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगापुर के नालापारा निवासी विजय गिरी के घर से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 200 किलोग्राम महुआ लाहन तथा एक चालू भट्ठी बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नालापारा गंगापुर निवासी विजय गिरी अपने घर में भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं अवैध महुआ शराब तैयार कर रखे हुए है। सूचना की पुष्टि होने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने तत्काल आरोपी के घर पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान विजय गिरी घर पर ही मौजूद मिला। घर की तलाशी लेने पर एक कमरे से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 200 किलोग्राम महुआ लाहन तथा शराब बनाने में प्रयुक्त एक चढ़ी हुई भट्ठी बरामद की गई। बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी विजय गिरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने किया। अभियान में आबकारी उप निरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रोहित सोनवानी तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version