गणतंत्र दिवस परेड में  भारतीय सेना की भविष्य की झलक, कर्तव्य पथ पर उतरेगे रोबोटिक म्यूल

रायपुर।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जनवरी को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, शासकीय कार्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस अवसर पर पूरे राज्य में देशभक्ति और उत्सव का माहौल रहेगा।

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखेगा भारत का शौर्य, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का भव्य संगम

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर में आयोजित होगा, जहां प्रदेश के राज्यपाल रमन डेरा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करेंगे।

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वज फहराएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बस्तर जिला मुख्यालय में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित समारोहों में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

77वां गणतंत्र दिवस: गांव-गांव और शहर-शहर शान से लहराएगा तिरंगा

जिला मुख्यालयों में कहां कौन फहराएगा ध्वज

दुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,

बस्तर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,

सरगुजा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,

राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और रायगढ़ में मंत्री रामविचार नेताम ध्वजारोहण करेंगे।

सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक संयम अनुशासन और संवेदनशील पुलिसिंग को मिला राष्ट्रीय सम्मान

गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल,

बीजापुर में केदार कश्यप,

कबीरधाम में लखन लाल देवांगन,

जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल और जांजगीर-चांपा में ओपी चौधरी ध्वज फहराएंगे।

जानिए कौन हैं SSP शशि मोहन सिंह, जिन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक

सूरजपुर में सांसद चिन्तामणि महाराज,

महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी,

कोरबा में मंत्री टंकराम वर्मा,

बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दंतेवाड़ा में मंत्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव: 25 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता पदक से होंगे सम्मानित

बालोद में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में मंत्री राजेश अग्रवाल,

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल,

सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े,

नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप और कांकेर में सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे।

एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने संभाली जशपुर की कमान

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह,

बेमेतरा में सांसद विजय बघेल,

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद संतोष पांडेय,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया और धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर ध्वज फहराएंगे।

बस्तर में 47 गांवों में पहली बार मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक राजेश मूणत,

सुकमा में विधायक किरण देव,

कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी,

मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले

कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, 10 जांबाज अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे, जिससे आज़ादी और संविधान के मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव: 25 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता पदक से होंगे सम्मानित

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version