छत्तीसगढ़ के 6 नए जिलों में नियुक्त होंगे जिला खेल अधिकारी; जल्द शुरू होगी हॉकी लीग, डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय ‘कलश वंदन अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण और बड़ी घोषणाएं कीं।

छत्तीसगढ़: B.Ed. और D.El.Ed. में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त से; देखें पूरा शेड्यूल

माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी और ‘ड्राई डे’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि अब प्रदेश में माघ पूर्णिमा (संत रविदास जयंती) के अवसर पर शासकीय अवकाश (सरकारी छुट्टी) रहेगा। इसके साथ ही इस पवित्र दिन पर पूरे राज्य में मांस एवं मदिरा (शराब) के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

छत्तीसगढ़ में अगस्त से लगेगा महंगी बिजली का झटका: नए टैरिफ से घरेलू, कृषि और उद्योगों के बिल में होगा इजाफा

कार्यक्रम में की गई अन्य प्रमुख घोषणाएं:

राज्य अलंकरण पुरस्कार:

प्रदेश में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मानों की श्रेणी में अब एक नया पुरस्कार संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर शुरू किया जाएगा।

नवा रायपुर में चौक का नामकरण:

नवा रायपुर स्थित एक प्रमुख चौक का नामकरण संत रविदास के नाम पर किया जाएगा।

विधानसभा में अंकित होगा संदेश:

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी के अमूल्य संदेशों को छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में अंकित कराने के लिए वे विधानसभा अध्यक्ष से विशेष आग्रह करेंगे।

जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से: जाति से लेकर माता-पिता के जन्म स्थान तक, पूछे जाएंगे ये बड़े सवाल

फरवरी 2027 तक चलेंगे आयोजन

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह विशेष अभियान और कार्यक्रम अगले वर्ष फरवरी 2027 तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version