सुपीरियर ड्रिंक्स प्रा. लि., नागपुर में कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

रायपुर, 2 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ को रेलवे अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। वर्ष 2026–27 में राज्य के लिए रेलवे विकास कार्यों हेतु 7,470 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रावधान किया गया है। इस अभूतपूर्व राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच जहां वार्षिक औसत बजट मात्र 311 करोड़ रुपये था, वहीं 2026–27 में यह बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये हो गया है, जो लगभग 24 गुना वृद्धि का रिकॉर्ड है। वर्तमान में प्रदेश में 51,080 करोड़ रुपये के विभिन्न रेल प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं, जिनमें नए रेल ट्रैक, स्टेशन पुनर्विकास और सुरक्षा उन्नयन जैसे बड़े कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुदूर वनांचल बस्तर के लिए रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे जनजातीय समाज को नई सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही परमहलकसा–खरसिया कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर को मंजूरी मिलना राज्य के औद्योगिक और यात्री दोनों तरह के यातायात को मजबूत करेगा। आने वाले समय में यात्रियों के लिए चलने वाली ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी होने की संभावना है।

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्रीमद भागवत कथा,चार फरवरी से शुरू,तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे कार्यकर्ता

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। डोंगरगढ़ (फेज-I), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा जैसे स्टेशन पहले ही आधुनिक रूप में बदल चुके हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो जोड़ी और अमृत भारत एक्सप्रेस की एक जोड़ी सेवाएं शुरू होने से यात्रा अब और तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो गई है।

“नया वित्त वर्ष, नए नियम: पुरानी व्यवस्था की बचत या नई व्यवस्था की कम दरें? समझिए 1 अप्रैल से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।”

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक प्रदेश में लगभग 1,200 किलोमीटर नए रेल ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, 170 फ्लाईओवर और अंडरपास, तथा ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीक की स्थापना ने छत्तीसगढ़ को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।

CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं–12वीं का काउंटडाउन शुरू, 20 फरवरी से होगी परीक्षा हेल्पलाइन 5 फरवरी से

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार की ये पहलें केवल रेल ढांचे के विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे राज्य के व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों से आमजन के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है और छत्तीसगढ़ का भविष्य और अधिक मजबूत बन रहा है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version