जशपुरनगर | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन को लेकर जशपुर जिले में उत्साह का माहौल है। आगामी 05 फरवरी 2026, बुधवार को उनके स्वागत में जिले के सीमावर्ती क्षेत्र लवाकेरा से लेकर जिला मुख्यालय जशपुर तक एक भव्य स्वागत रैली और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
🥃 ”बाबू मोशाय… अब होली पर जाम भी होगा और इंतज़ाम भी!” छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की छुट्टी।
विकसित भारत की आधारशिला है बजट 2026, युवाओं और किसानों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार: विजय आदित्य सिंह जूदेव
लवाकेरा से होगा शंखनाद, कुनकुरी में निकलेगी भव्य रैली
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्वागत यात्रा की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे लवाकेरा से होगी। इसके बाद काफिला तपकरा, फरसाबहार, दोकड़ा और बगिया होते हुए दोपहर 03:00 बजे कुनकुरी पहुँचेगा। कुनकुरी में श्री जूदेव हनुमान टेकरी में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात श्री अटल परिसर एवं स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बस स्टैंड तक भव्य रैली निकाली जाएगी।
बीजेपी कार्यालय में 3 फरवरी से सहयोग केंद्र फिर से शुरू, मंत्री सुनेंगे शिकायतें और देंगे समाधान
जशपुर मुख्यालय में पदयात्रा के साथ होगा समापन
शाम के समय जशपुर नगर में प्रवेश के दौरान बालाछापर और गम्हरिया में बाइक रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में श्री जूदेव भगवान बालाजी और माँ काली का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही, महाराजा चौक स्थित स्व. राजा विजय भूषण सिंह जूदेव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य समापन शाम 06:00 बजे जशपुर बस स्टैंड पर उद्बोधन के बाद, भाजपा कार्यालय तक आयोजित होने वाली ‘भव्य पदयात्रा’ के साथ होगा।
माटी की धड़कन और ताल की पहचान लोक गीतों और लोक नृत्यों में बसती भारतीय संस्कृति की आत्मा
75 प्रतिशत से कम उपस्थिति और अपात्र विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र
इस आयोजन का नेतृत्व भाजयुमो नेता गोपाल कश्यप एवं विकास राजा सोनी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर युवाओं में विशेष जोश है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय आदित्य सिंह जूदेव का नेतृत्व जिले में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार
आयोजकों ने जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक स्वागत रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम प्रातः 09:30 बजे, लवाकेरा से प्रारम्भ होगा, कुनकुरी में रैली दोपहर 03:00 बजे, माल्यार्पण एवं बस स्टैंड रैली, जशपुर आगमन शाम 05:00 बजे, बाइक रैली एवं मंदिर दर्शन।,समापन कार्यक्रम सायं 06:00 बजे, बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा होगी
बजट 2026: 1 अप्रैल से लागू होगा नया आयकर अधिनियम; बायबैक पर टैक्स बढ़ा

