वन अमले पर जानलेवा हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बंधक बनाया गया
रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026। जिले में पुलिस ने एक ओर जहां गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण और करीब 47 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामलों में आरोपियों पर शिकंजा कसा है, वहीं दूसरी ओर खरसिया में साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस की इन कार्रवाइयों में अपराधियों पर सख्ती के साथ नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज प्रोफेसर का अपहरण, 24 घंटे में आरोपी हिरासत में
पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाने का मामला सामने आया। आरोपियों ने प्रोफेसर को इवनिंग वॉक के दौरान पकड़ लिया, आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से पंडरीपानी क्षेत्र में ले गए। वहां मारपीट कर उनके मोबाइल का पासवर्ड तथा यूपीआई से संबंधित जानकारी हासिल की गई।
आरोपियों ने एक महिला का क्यूआर कोड मंगवाकर प्रोफेसर के खाते से करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने अपने स्तर पर लोकेशन का पता लगाया और पंडरीपानी पहुंचे। परिजनों के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर को सकुशल बरामद कर लिया।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट के बहाने जंगल ले गए दरिंदे, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रातभर पतासाजी के बाद घटना के 24 घंटे के भीतर ग्राम जकेला निवासी सुनील सारथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण और यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने ट्रांसफर कराई गई पूरी रकम को भी सुरक्षित करा लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रिटायर्ड शिक्षक के खाते से छह साल में 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी
दूसरे मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ सिदार के बैंक खाते से करीब 47 लाख 5 हजार रुपये की धोखाधड़ीपूर्वक ऑनलाइन ट्रांसफर करने वाले आरोपी छत्रपाल सिदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित का परिचित और विश्वासपात्र था तथा लंबे समय से उसके बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग करता था। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने जनवरी 2020 से जून 2026 के बीच अलग-अलग समय पर पीड़ित के खाते से रकम अपने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली।
सेवानिवृत्ति के बाद खाते में जीपीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य देय राशि जमा होने के बाद आरोपी ने इन पैसों को भी निशाना बनाया। मकान निर्माण के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से बैंक पहुंचे रिटायर्ड शिक्षक को खाते का विवरण निकलवाने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके बैंक खातों से संबंधित जानकारी, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने ट्रांसफर की गई रकम ऑनलाइन गेमिंग में खर्च करने की बात स्वीकार की है।
युवाओं के लिए जरूरी खबर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान, घर-घर पहुंचेंगे BLO
खरसिया में हजारों नागरिकों को साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा की शपथ
इसी बीच खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
अग्रसेन चौक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राज्यगीत के साथ हुई। अधिकारियों ने नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
IIT से AIIMS तक पहुंचने वाले छात्रों को मिलेगा सरकारी संबल, 30 अक्टूबर तक आवेदन
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने नागरिकों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और राहगीरों को हेलमेट वितरित किए। इसके बाद स्वयं बाइक रैली में शामिल होकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी श्री अखंड राम सप्ताह में भी शामिल हुए। श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार में आयोजित 134 वर्ष पुराने अखंड राम सप्ताह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत भजन और भक्तिमय कार्यक्रमों की सराहना की गई। शिव तांडव की प्रस्तुति देने वाली रूही अग्रवाल की भी प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
“अब अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही सर्पदंश का इलाज शुरू”
रायगढ़ पुलिस की इन तीनों गतिविधियों में एक ओर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को राहत दिलाने का संदेश सामने आया, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को साइबर सुरक्षा, बैंकिंग सतर्कता और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
दाल-आटा महंगा होने के साथ पैकेट में घट सकती है मात्रा, 10-20-50 रुपये वाले पैक पर नजर

