रायपुर: छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रशासन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से संचालनालय कोष एवं लेखा ने 01 अप्रैल 2026 से कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं का आगाज किया है।

राज्य की वित्तीय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और सुलभ बनाने की दिशा में उठाते हुए, अब ई-चालान के अंतर्गत OTC प्रणाली को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से नागरिक और विभिन्न संस्थाएं सभी प्रकार की शासकीय प्राप्तियों का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे, जिससे न केवल राजस्व जमा करने की प्रक्रिया सहज होगी, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी।

इसी कड़ी में, कोषालयों के भीतर ऑनलाइन बीटीआर सुविधा और केंद्रीय कोषालय की स्थापना की गई है, जहाँ SNA SPARSH प्रणाली के जरिए भारत सरकार से प्राप्त राशि का भुगतान अब अधिक व्यवस्थित और केंद्रीकृत तरीके से किया जा सकेगा।

तकनीकी सुदृढ़ीकरण को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने अपनी नई वेबसाइट (dta.cg.gov.in) भी लॉन्च की है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए एक साझा मंच के रूप में कार्य करेगी। यहाँ विभाग से संबंधित नवीनतम अपडेट्स और ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। संचालनालय की यह पहल न केवल शासकीय विभागों के लेखांकन कार्यों में सटीकता लाएगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी सरकारी प्रक्रियाओं को सरल और डिजिटल-फ्रेंडली बनाएगी।

यह कदम छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और वित्तीय प्रशासन में पूर्ण दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version