नई दिल्ली:
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी सुविधा देने जा रहा है। ईपीएफओ अगले एक महीने के भीतर ‘भीम ऐप’ (BHIM App) के जरिए दावा निपटान (Claim Settlement) की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सदस्य भीम ऐप के माध्यम से अपना क्लेम जमा कर सकेंगे और मंजूरी मिलते ही राशि सीधे उनके यूपीआई (UPI) से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को इस नई पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से क्लेम सेटलमेंट की पूरी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज, आसान और पारदर्शी हो जाएगी। यह कदम ईपीएफओ की सेवाओं को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम पड़ाव है।
गिग और प्लेटफॉर्म वर्क्स के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 15 अगस्त,
असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और गिग/प्लेटफॉर्म श्रमिकों (जैसे डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर आदि) के लिए योजनाओं पर बात करते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता में इनके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही सरकार इस ढांचे को अंतिम रूप देगी, योजना और इसे लागू करने वाली एजेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। यह निर्णय भी सरकार के स्तर पर होगा कि इसे ईपीएफओ के जरिए लागू किया जाए या किसी अन्य नामित एजेंसी के माध्यम से।
ईपीएफओ से जुड़े रहने की अपील
केंद्रीय आयुक्त ने कर्मचारियों और नियोक्ताओं से ईपीएफओ के साथ बने रहने की अपील करते हुए इसे देश की सबसे मजबूत सामाजिक और सेवानिवृत्ति सुरक्षा योजनाओं में से एक बताया।
उन्होंने कहा कि ईपीएफओ अब अनुपालन (Compliance) से जुड़े सुधारों पर विशेष जोर दे रहा है ताकि कंपनियों और नियोक्ताओं के लिए काम करने की प्रक्रिया बेहद सरल हो सके। इन आधुनिक सुधारों का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करना और उनके भरोसे को और मजबूत करना है।


