बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम एक मेमू पैसेंजर ट्रेन और खड़ी मालगाड़ी की भीषण टक्कर में अब तक 11 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

रेल प्रशासन के अनुसार हादसा 4 नवम्बर 2025 को हुआ, जब कोरबा-बिलासपुर रूट पर एक मेमू ट्रेन ने सिग्नल पार कर आगे खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि देर रात तक दो लोग ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे थे, जिन्हें निकालने में कई घंटे लग गए।

 मृतक और घायलों की सूची जारी

रेल प्रशासन ने 20 घायलों की सूची जारी की है, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायल यात्रियों में मथुरा भास्कर (55), चौरा भास्कर (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19), संजू विश्वकर्मा (35), संतोष हंसराज (60) जैसे नाम शामिल हैं।

 हादसे की संभावित वजह

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि मेमू चालक ने लाल सिग्नल को नजरअंदाज किया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, अंतिम कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

 राहत और मुआवजा

रेल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 5-5 लाख रुपये, और सामान्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

  • बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
  • चांपा: 8085956528
  • रायगढ़: 9752485600
  • पेंड्रा रोड: 8294730162
  • कोरबा: 7869953330
  • उसलापुर: 7777857338

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। कलेक्टर से जानकारी लेकर हरसंभव राहत और सहायता के निर्देश दिए गए हैं।

परिचालन बहाल

कई घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह उस ट्रैक पर ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है जहां यह हादसा हुआ था।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version