बेमेतरा:

भारत सरकार द्वारा राजपत्र के माध्यम से जारी ‘गुणवत्ता नियंत्रण आदेश’ (QCO) के अनुपालन में जिला प्रशासन बेमेतरा ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने जिले के समस्त शासकीय विभागों, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और क्रय प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की सामग्री, उपकरण या उत्पाद की खरीद करते समय भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित (ISI/BIS Mark) सामग्री का ही क्रय सुनिश्चित किया जाए। अधिसूचित उत्पादों के लिए निर्धारित भारतीय मानकों का पालन करना सभी विभागों के लिए अनिवार्य होगा।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग करने से न केवल शासकीय कार्यों और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी, बल्कि सार्वजनिक धन का पारदर्शी व प्रभावी उपयोग भी संभव हो सकेगा। सभी विभागों से कहा गया है कि वे भारत सरकार के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश का अक्षरशः पालन करें और अपनी क्रय प्रक्रिया में उच्च गुणवत्ता, पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version