छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.नड्डा भरेंगे हुंकार

आज कांकेर में चुनावी सभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, तीन दिन छत्तीसगढ़ में डेरा

रायपुर। सोमवार को राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन होने जा रहा है लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी का दौरा लगातार देश के अलग अलग क्षेत्रों में हो रहा है इसी कड़ी में जे.पी.नड्डा सोमवार रायपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने रायपुर के चंद्रखुरी में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे बकौल भाजपा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा विशाल आम सभा के रूप में रायपुर की जनता को संबोधित करेंगे जहां लगभग 20 हजार की संख्या में जनसमूह के उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है आम सभा हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा , लोकसभा संयोजक अशोक बजाज सहित अन्य नेताओं ने चंद्रखूरी में प्रस्तावित सभा का निरीक्षण किया एवं सभा हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आम सभा हेतु रायपुर लोकसभा अंर्तगत सभी 9 विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ता सभास्थल चंद्रखूरी पहुंचेंगे।

https://x.com/BJP4India/status/1782075710036689267
भीषण गर्मी के चलते पहले हुई स्कूलों की छुट्टी, 22 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं

Ranchi One Way (1)
Raipur 10- (2)
previous arrow
next arrow

प्रभु श्री राम के ननिहाल माता कौशल्या की पावन धरा से शाम 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में मतदान की अपील के साथ जनता को संबोधित करेंगे आयोजित सभा में प्रदेश के इस आम सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा रायपुर, कैबिनेट मंत्री और लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं जिला अध्यक्ष गण राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ मंच साझा करेंगे ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा लगातार भारत के विभन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार का लक्ष्य लेकर जनता से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की चर्चा कर वे लगातार जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है एवं रायपुर भाजपा के कार्यकर्ता सभा को पूर्णतः भाजपा मय बनाने एवं भाजपा का माहौल बनाने साज सज्जा में जुट गए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से लोकसभा चुनाव तक कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में पहले से भी अधिक जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
@JPNadda
की 22 अप्रैल, 2024 को छत्तीसगढ़ में जनसभाएं।

लाइव देखें:
📺https://twitter.com/BJP4India
📺http://facebook.com/BJP4India
📺http://youtube.com/BJP4India
📺http://bjp.org/bjplive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page