रायपुर, बुधवार।
छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मानसून से ठीक पहले आयोजित हो रही यह बैठक कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें विशेष तौर पर कृषि, शिक्षा और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मसलों पर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, नए शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तथा स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (rationalization) जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह बैठक किसानों की समस्याओं और आगामी कृषि रणनीति को लेकर निर्णायक मानी जा रही है।

इसके साथ ही, बैठक में बीते दिनों सुकमा में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे की धर्मपत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इस विषय पर मुख्यमंत्री साय पूर्व में राजपत्रित अधिकारियों के संगठन को आश्वस्त कर चुके हैं।

उधर, सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहतभरी खबर आ सकती है। कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। यदि सरकार इस पर फैसला लेती है, तो राज्य के लगभग 3 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक में लिए जाने वाले निर्णय राज्य की नीति दिशा और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर असर डाल सकते हैं। सभी की निगाहें अब कैबिनेट के निर्णयों पर टिकी हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version