जशपुर, 15 सितम्बर।
शासन के निर्देशानुसार जशपुर जिले में 15 सितम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना भर्ती संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेना में भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें भविष्य में रक्षा सेवाओं के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में हुआ। पहला कार्यक्रम जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी विकासखंड के लगभग 750 विद्यार्थी एवं 50 शिक्षक शामिल हुए। यहां सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आए भारतीय सेना के अधिकारी रूबेश कुमार और हवलदार स्वर्ण सिंह ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, डीएमसी नरेंद्र सिन्हा और संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।

दूसरा कार्यक्रम कांसाबेल के मंगल भवन में हुआ, जिसमें पत्थलगांव, कांसाबेल, फरसाबहार और बगीचा विकासखंड के लगभग 610 विद्यार्थी और 40 शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर सहायक संचालक सरोज खलखो, बीईओ दुर्गेश देवांगन, कल्पना टोप्पो, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, एबीईओ कुंभकार और बीआरसी राजेंद्र चौहान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अग्निवीर भर्ती के विभिन्न ट्रेड्स — जीडी, टेक्निकल, ट्रेडमैन, महिला सेना एवं कार्यालय सहायक की शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, पंजीयन प्रक्रिया एवं परीक्षा स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जूनियर कमीशन ऑफिसर जैसे कैटरिंग, शिक्षा, फार्मा, धर्मगुरु और नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

सेना अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि विद्यालयीन शिक्षा के दौरान खेल, एनसीसी और स्काउट्स में सक्रिय भागीदारी से भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक प्राप्त होते हैं। विद्यार्थियों ने सेना भर्ती से जुड़ी जानकारी को बड़े उत्साह से सुना और इस दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version