नई दिल्ली: देश के 22 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) सहित प्रमुख बी-स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT-2026) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को देश के 170 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और तीन अलग-अलग सत्रों (Sessions) में आयोजित की जाएगी।
सरकारी नौकरी का मौका! Railway Sports Quota के तहत 56 पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
-
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 3 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
-
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड अवधि: 4 नवंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक
-
परीक्षा की तिथि: 29 नवंबर 2026
सरकारी गारंटी के साथ हर महीने कमाई! Post Office MIS Scheme के फायदे जानिए
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
-
सामान्य व अन्य श्रेणियां: ₹2,700
-
SC/ST और PwD (दिव्यांग) अभ्यर्थी: ₹1,350
एक ही बार देना होगा शुल्क: उम्मीदवार चाहे जितने भी IIM संस्थानों के लिए आवेदन करें, उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान केवल एक ही बार करना होगा। एक बार दिया गया शुल्क वापस (Refund) नहीं किया जाएगा।
सावन में बाबाधाम जाना हुआ आसान: छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए 1 अगस्त से चलेगी ‘मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन’
5 शहरों के चयन का मिलेगा विकल्प
कैट परीक्षा के लिए देशभर के 170 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार 5 परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प मिलेगा।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास एक सक्रिय और वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है, जिसे पूरी प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक चालू रखना होगा।
मवेशी तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मुकदमे के फैसले तक आरोपी या मालिक को नहीं मिलेंगे जब्त पशु, गौशाला में रहेंगे सुरक्षित
22 IIMs सहित गैर-आईआईएम संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
कैट-2026 के स्कोर कार्ड के जरिए छात्र रांची, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, रायपुर, उदयपुर, अमृतसर, बोधगया, काशीपुर, कोझिकोड, नागपुर, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, गुवाहाटी, जम्मू और विशाखापट्टनम स्थित कुल 22 IIMs में प्रवेश ले सकेंगे।
इसके अलावा, देश के कई गैर-IIM संस्थान (Non-IIM Institutes) भी कैट स्कोर के आधार पर दाखिला देते हैं, हालांकि उनकी चयन प्रक्रिया में IIMs की कोई भूमिका नहीं होगी।



