नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 देने वाले छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि इस बार Science और Social Science दोनों विषयों के प्रश्नपत्रों की संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही छात्रों को अपनी आंसर शीट भी नए नियमों के अनुसार भरनी होगी, अन्यथा गलत क्रम में लिखे गए उत्तर चेक नहीं किए जाएंगे।
Science का पेपर होगा 3 सेक्शन में
CBSE के नए नियमों के अनुसार, इस बार कक्षा 10वीं का साइंस पेपर तीन सेक्शन में बंटा होगा—
- Section A – Biology
- Section B – Chemistry
- Section C – Physics
छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका में भी इसी क्रम के सेक्शन बनाकर संबंधित विषय के प्रश्नों के उत्तर उसी सेक्शन में लिखने होंगे। यह व्यवस्था उत्तर पुस्तिकाओं को व्यवस्थित और जांचने में आसान बनाने के लिए लागू की गई है।
Social Science का पेपर भी होगा 4 भागों में
सोशल साइंस के पेपर की संरचना में भी बदलाव किया गया है। प्रश्नपत्र को चार हिस्सों में बांटा गया है—
- Section A – History (इतिहास)
- Section B – Geography (भूगोल)
- Section C – Political Science (नागरिक शास्त्र)
- Section D – Economics (अर्थशास्त्र)
छात्रों को अपनी आंसर शीट में भी चार सेक्शन बनाने होंगे और हर विषय का उत्तर उसके निर्धारित सेक्शन में ही लिखना होगा। इससे कॉपियाँ जांचने वाले शिक्षकों को किसी भी विषय के उत्तर ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी।
CBSE Board Exam 2026: कब से होंगी परीक्षाएँ?
CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें भी जारी कर दी हैं। परीक्षा:
- 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- अधिकतर पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे।
- कुछ विषयों की परीक्षा 10:30 से 12:30 बजे तक चलेगी।
- पहला पेपर Mathematics और अंतिम परीक्षा French भाषा की होगी।
छात्रों के लिए जरूरी चेतावनी
बोर्ड ने कहा है कि आंसर शीट में नया पैटर्न फॉलो करना अनिवार्य है। गलत सेक्शन में लिखे गए उत्तर जांच नहीं किए जाएंगे। इसलिए छात्रों को प्रैक्टिस के समय से ही नई संरचना के अनुसार लिखने की आदत डालनी होगी।



