प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू……..
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने ‘प्रयास अभियान’ के तहत जिले के सभी थानों और चौकियों में क्यूआर कोड जारी कर एक नई शुरुआत की है। इस आधुनिक व्यवस्था के माध्यम से अब थाने या चौकी आने वाले आगंतुक और आमजन सीधे अपना फीडबैक फॉर्म भर सकेंगे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। अब तक थाने आने वाले फरियादियों और शिकायतकर्ताओं के पास अपने अनुभव साझा करने का कोई ठोस मंच नहीं था, लेकिन अब वे क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना फीडबैक दे सकेंगे।

Exclucive : स्कुल शिक्षा विभाग के ‘दागी’ अधिकारियों की पूरी कुंडली; 33 शिक्षा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप

इस फीडबैक फॉर्म के जरिए आम नागरिक थाने के अनुभव, पुलिस स्टाफ के व्यवहार और पुलिस की कार्यवाही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और रेटिंग साझा कर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाना, कार्यों में जरूरी सुधार लाना और व्यवस्था की कमियों को दूर करना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पूरे सिस्टम की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे फीडबैक की गोपनीयता और निष्पक्षता बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का सहयोग अनिवार्य है, और यह क्यूआर कोड उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

“बस्तर में बंदूक पर भारी पड़ा बैलट: छत्तीसगढ़ में 16 से घटकर अब मात्र 3 जिलों में सीमित रह गया नक्सलवाद”

इस पहल से न केवल पुलिस के व्यवहार और सर्विस क्वालिटी की कमियों की पहचान होगी, बल्कि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी पहले से अधिक मजबूत होगा। प्राप्त फीडबैक के आधार पर संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को कार्यप्रणाली में सुधार हेतु सीधे निर्देश दिए जाएंगे, जिससे पुलिसिंग और अधिक जन-हितैषी बन सकेगी।

अपराधियों की भी बनेगी ‘आधार’ जैसी यूनिक आईडी: आगरा पुलिस अब AI और वॉइस सैंपल से कसेगी शिकंजा

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version