डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: AI और आयुष्मान भारत मिशन से सुधरेगा देश का सेहत

उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण प्रक्रिया आज शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है।

जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, वे पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, ‘Tourist Care Uttarakhand’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय श्रद्धालु अपने आधार कार्ड का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा प्रदान की गई है।

डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: AI और आयुष्मान भारत मिशन से सुधरेगा देश का सेहत

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। इस क्रम में 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो चुकी है। यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इसके लिए श्रद्धालु ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर स्थित पंजीकरण काउंटरों पर जा सकते हैं।

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग का टोल-फ्री नंबर 0135-1364 चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा, जिस पर संपर्क करके किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया के बीच ऐतिहासिक समझौता: आकांक्षी जिलों में सुधरेगा पोषण और स्वास्थ्य का स्तर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version