दर्दनाक हादसा : नदी में गिरी कार , पांच लोगों की मौत  

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का छह माह का शीतकालीन विराम शुरू हो गया है। प्राकृतिक आपदाओं और चुनौतियों के बावजूद इस साल चारधाम यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

बीते वर्ष 46,69,074 श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 51,04,975 हो गई। श्रद्धालुओं की यह भारी बढ़ोतरी चारधाम यात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

NH-49 पर भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल

केदारनाथ में सबसे ज्यादा श्रद्धालु

इस वर्ष सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां कुल 17,68,795 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

अन्य धामों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे—

  • बदरीनाथ धाम: 16,60,224
  • गंगोत्री धाम: 7,57,010
  • यमुनोत्री धाम: 6,44,505

T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी: 7 फरवरी से होगा आगाज़, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

हेमकुंड साहिब में भी बना नया रिकॉर्ड

हेमकुंड साहिब में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अपने सर्वोच्च स्तर पर रही। इस वर्ष 2,74,441 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
यह संख्या 2023 के (1,64,546) और 2024 के (1,85,972) मुकाबले काफी अधिक है।चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से उत्तराखंड पर्यटन और धार्मिक यात्रा दोनों को नया आयाम मिला है। अगले वर्ष यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह आज देशभर में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा संविधान दिवस

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version