रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री (उप मुख्यमंत्री) विजय शर्मा से राज्य की कानून व्यवस्था और जेलों की स्थिति पर तीखे सवाल किए हैं।
छत्तीसगढ़ में मोबाइल टावर लगाने के लिए अब पंचायतों और निकायों की NOC की जरूरत खत्म
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य की जेलों में हो रही मौतों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम आंकड़े सामने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूछे गए एक लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्वीकार किया कि पिछले एक साल में राज्य की जेलों में 66 बंदियों की मृत्यु हुई है।
बड़ी खबर: 1 मार्च से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका!
कस्टोडियल डेथ और न्यायिक जांच की स्थिति
गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच केंद्रीय और जिला जेलों में कुल 66 मौतें दर्ज की गई हैं। मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 18 मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।48 मामलों में जांच अभी भी प्रक्रियाधीन (Pending) है।
विपक्ष के आरोपों पर सरकार का इनकार
भूपेश बघेल ने सरकार को घेरते हुए जेलों में क्षमता से 150% अधिक कैदी होने और राज्य में हत्या, लूट व फिरौती जैसे जघन्य अपराधों में 35% की वृद्धि होने का दावा किया था। हालांकि, गृह मंत्री विजय शर्मा ने इन दोनों ही दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
महुआ,सरई के फूल और आम के बौर की रसीली खुशबू से जंगल बना कुदरत का असली मयखाना!
ड्रग तस्करी पर जानकारी
राज्य में पिछले 12 महीनों में पकड़े गए अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों की सूची के सवाल पर जवाब दिया है



