सभी स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिवालय द्वारा 15 जुलाई 2026 की तारांकित प्रश्नोत्तरी की शलाका का आधिकारिक विवरण जारी कर दिया गया है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में विपक्ष के कई दिग्गज नेता स्वास्थ्य, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और तकनीकी शिक्षा जैसे बड़े विभागों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। सदन में कुल 25 प्रमुख विधायकों के सवालों की सूची तैयार की गई है, जिसके जवाब संबंधित मंत्रियों द्वारा दिए जाएंगे।

 CAG रिपोर्ट में ”हर घर जल’ का जमीनी सच और जनता की उम्मीद  :11 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी छत्तीसगढ़ का कोई जिला नहीं छू सका 100% का लक्ष्य, देश में 23वें स्थान पर खिसका राज्य

सदन की कार्यवाही के दौरान सबसे ज्यादा नजरें गृह विभाग और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर रहेंगी। पूर्व मंत्री श्री उमेश पटेल (प्रश्न क्र. 347), वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कवासी लखमा (प्रश्न क्र. 634), श्री सुनील कुमार सोनी (प्रश्न क्र. 67), श्रीमती संगीता सिन्हा (प्रश्न क्र. 485) और श्री बालेश्वर साहू (प्रश्न क्र. 506) ने गृह विभाग से जुड़े तीखे सवाल लगाए हैं, जिनका सामना उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को करना होगा। इसके अतिरिक्त श्री विजय शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत श्री प्रबोध मिंज (प्रश्न क्र. 538), श्री रामकुमार यादव (प्रश्न क्र. 574), श्री विक्रम मंडावी (प्रश्न क्र. 512) और श्री मोतीलाल साहू (प्रश्न क्र. 594) के सवालों का भी उत्तर देंगे। वहीं, जेल विभाग को लेकर श्रीमती चातुरी नन्द और श्री जनक ध्रुव ने सवाल उठाए हैं।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के 15 जुलाई के आंदोलन को छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ का पूर्ण समर्थन

दूसरी तरफ, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को लेकर भी कल सदन में भारी गहमागहमी देखने को मिल सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल (प्रश्न क्र. 516) लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़ा अपना सवाल उठाएंगे। उनके साथ ही श्री सुशांत शुक्ला (प्रश्न क्र. 566), श्री भोलाराम साहू (प्रश्न क्र. 489), श्री प्रेमचंद पटेल (प्रश्न क्र. 341) और श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा (प्रश्न क्र. 502) भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभागीय मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को घेरेंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत श्री धरमलाल कौशिक (प्रश्न क्र. 554), श्री इंद्र साव (प्रश्न क्र. 598) और श्री बघेल लखेश्वर (प्रश्न क्र. 630) के प्रश्नों पर भी चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: क्रमोन्नति वेतनमान की मांग करने वाले 14 शिक्षकों की याचिकाएं खारिज

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को लेकर भी कई महत्वपूर्ण प्रश्न सूची में शामिल हैं। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब को कल सदन में श्रीमती विद्यावती सिदार (प्रश्न क्र. 547), श्रीमती भावना बोहरा (प्रश्न क्र. 614), श्री दिलीप लहरिया (प्रश्न क्र. 32), श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी (प्रश्न क्र. 100), श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल (प्रश्न क्र. 618) और श्री संदीप साहू (प्रश्न क्र. 651) के सवालों के विस्तृत जवाब देने होंगे। इन प्रश्नों के माध्यम से प्रदेश में युवाओं के रोजगार और तकनीकी शिक्षा के स्तर पर भी गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में चपरासी के 7448 पद खाली , देखें सभी 33 जिलों की रिपोर्ट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version