छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बहुविकल्पी प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि नए पैटर्न में ज्ञानात्मक, अवबोधात्मक, अनुप्रयोगात्मक, विश्लेषणात्मक, मूल्यांकन और रचनात्मक सभी क्षमताओं को समान रूप से महत्व दिया गया है।
इस बदलाव के अनुसार अब प्रश्न पत्र में 1 अंक के 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा 2 अंक वाले तीन लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल किए गए हैं। लघु उत्तरीय-2 खंड में तीन प्रश्न होंगे, जिनका कुल भार 18 अंक का होगा।
दीर्घ उत्तरीय-1 खंड में 5 अंक के चार प्रश्न पूछे जाएंगे, जिससे कुल 20 अंक तय किए गए हैं। दीर्घ उत्तरीय-2 में 5-5 अंक के दो प्रश्न रहेंगे, जिनकी कुल संख्या 10 अंक होगी। अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में एक सवाल शामिल होगा, जिसके 6 अंक निर्धारित किए गए हैं।
मंडल का कहना है कि यह नया पैटर्न छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को अधिक मजबूत करेगा और उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता को भी बढ़ाएगा।

