देश के 1.03 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों का हुआ कायाकल्प, एलईडी स्क्रीन और वाई-फाई जैसी सुविधाओं से बने ‘सक्षम’

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं। परीक्षाओं के खत्म होते ही अब मंडल ने परीक्षा परिणामों को समय पर घोषित करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश भर के निर्धारित केंद्रों पर शुरू कर दिया जाएगा।

अब फेल नहीं होगा मौसम का अनुमान: हर खतरे की मिलेगी एडवांस खबर: जानें कैसे ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ बचाएंगे आपकी जान!

शिक्षकों की ड्यूटी तैनात, मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा सख्त
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश के हजारों अनुभवी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। सभी जिला मुख्यालयों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच कॉपियों की जांच की जाएगी। माशिमं ने निर्देश जारी किए हैं कि मूल्यांकन कार्य में पूरी पारदर्शिता और सटीकता बरती जाए ताकि छात्रों के परिणामों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

सावधान! मानव तस्करी के दलदल में फंस रहे हैं मासूम :लापता बच्चों और बढ़ती तस्करी पर पांच राज्यों के पुलिस कप्तानों को नोटिस

डिजिटल और मैन्युअल दोनों स्तरों पर तैयारी
इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए शिक्षकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों की निगरानी रहेगी और अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले या उसके दौरान जल्द से जल्द नतीजे घोषित किए जा सकें।

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में पलायन का ‘हॉटस्पॉट’ जिला और किस जिले में है पलायन शून्य 

आज अंतिम पेपर होने के बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली है। अब सबकी नजरें आगामी परीक्षा परिणामों पर टिकी हैं। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि इस बार मूल्यांकन की प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की जाए, जिससे छात्रों को आगे की कक्षाओं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में  700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, CGPSC को भेजा गया प्रस्ताव

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version