रायपुर 18 फरवरी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2026 के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंडल द्वारा भेजे गए आदेश के अनुसार मूल्यांकन कार्य दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के 36 मूल्यांकन केन्द्रों में परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
NCERT : “ई मैजिक बॉक्स” अब बच्चों की पढ़ाई में लगेगा एआई का जादू
मंडल सचिव ने बताया कि परीक्षाएँ समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएँ सुरक्षित रूप से मूल्यांकन केन्द्रों में पहुँचेंगी और उसके बाद मूल्यांकन कार्य समयबद्ध रूप से प्रारंभ होगा।
पहला चरण
- हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा
मूल्यांकन अवधि – 16 मार्च 2026 से प्रारंभ
मूल्यांकन पूर्ण करने की अंतिम तिथि – 04 अप्रैल 2026
दूसरा चरण
- हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा
मूल्यांकन अवधि – 25 मार्च 2026 से प्रारंभ
मूल्यांकन पूर्ण करने की अंतिम तिथि – 07 अप्रैल 2026
CGHS लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत: 10 लाख रुपये तक के मेडिकल क्लेम अब विभाग स्तर पर ही होंगे मंजूर
मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्त परीक्षकों की उपस्थिति निर्धारित तिथियों में अनिवार्य होगी। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
परिणाम की तैयारी तेज होगी
दो चरणों में मूल्यांकन सुनिश्चित करने का उद्देश्य परीक्षा परिणामों को समय से तैयार करना है। मंडल ने कहा कि समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराया जा सके।


