रायपुर, 30 सितम्बर 2025।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी विकासशील ने आज छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही प्रशासनिक महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया। महज़ कुछ मिनटों बाद जारी तबादला सूची में रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत कुल 14 IAS अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए।

यह हुए बड़े बदलाव –

  • रेणु पिल्ले को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • डॉ. रोहित यादव को सचिव जनसंपर्क बनाया गया। उन्हें ऊर्जा, संस्कृति और पर्यटन विभाग के साथ बिजली कंपनियों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
  • जितेंद्र यादव, CEO जिला पंचायत रायगढ़, को राजनांदगांव का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।
  • रवि मित्तल, आयुक्त जनसंपर्क, को संचालनालय विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
  • मुकेश बंसल, वित्त सचिव, को विमानन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • अंकित आनंद को सचिव आवास एवं पर्यावरण बनाया गया। उन्हें पर्यावरण मंडल के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • भुवनेश यादव को सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
  • कुलदीप शर्मा, रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, को राज्य वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • फरिहा आलम को संचालक खाद्य बनाया गया। उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
  • लोकेश कुमार, उपसचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • अभिजीत पठारे को रायगढ़ जिला पंचायत का नया CEO बनाया गया।

 

विकासशील का स्वागत, जैन को विदाई
बैठक में सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS, 1989 बैच) को भावभीनी विदाई दी गई। राज्य सरकार ने उनके योगदान को याद करते हुए प्रशंसा की। वहीं, नए मुख्य सचिव विकासशील (IAS, 1994 बैच) का स्वागत किया गया।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार ने कार्यकुशलता और नीतिगत प्राथमिकताओं को मज़बूत करने का कदम बताया है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version