छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ पंजीयन क्रमांक 122202435951 के संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने बयान जारी करके कहा कि नये शिक्षा सत्र में सिर्फ 03 दिन हुए है और स्कूल शिक्षा विभाग के नये नये आदेश एवं अव्यवहारिक दृष्टिकोण से पुरे छत्तीसगढ़ के शिक्षक परेशान है, जहां पढाई और प्रवेश की चर्चा हाेनी चाहिए वहां पर शिक्षकाे की उपस्थिति, आनलाइन कार्य, नेटवर्क एवं सर्वर की समस्या से शिक्षक काे परेशान किया जा रहा है, नये आदेश में लाेक शिक्षण संचालनालय ने वीएसके एप मे उपस्थिति नही हाेने पर जून माह का वेतन राेकने का निर्देश जारी किया है, जिससे पुरे छत्तीसगढ़ के शिक्षकाे में आक्रोश है, अधिकारी यह अच्छी तरह से समझ ले कि शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंट्स का विरोध नही कर रहे है ब्लकि शिक्षक वीएसके एप में माैजूद तकनीकी खामी, नेटवर्क, सर्वर समस्या एवं निजता से परेशान है, सत्र के पहले दिन ही एप काम नही किया जिससे शिक्षकाे की उपस्थिति नही हाे पाई, अधिकारी सुदूर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्राे के स्कूल जाकर देखे कि वहां नेटवर्क की क्या स्थिति है, दिन भर शिक्षक नेटवर्क की खाेज में यहां वहां भटक रहे है, स्कूल शिक्षा विभाग काे आनलाइन उपस्थिति की इतनी ही चिंता है ताे वह प्रत्येक स्कूल में आधिकारिक डिवाइस, बायाेमैट्रिक मशीन एवं इंटरनेट सुविधा की व्यवस्था करे।
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 सेटअप के आधार पर प्रत्येक विद्यालय में वाणिज्य संकाय में 02 पद दिया गया, लेकिन 2011- 12 के बाद हाई स्कूल से हायर सेकेण्डरी में उन्नयन हुए विद्यालय में 01 पद दिया जा है, इस दाैरान पुरे छत्तीसगढ़ में वाणिज्य संकाय जबरजस्त विस्तार हुआ है और छत्तीसगढ़ के सभी जिलाे के विद्यालयों मे छात्र- छात्राओं की अभुतपूर्व वृद्धि हुई है, पिछले 03 से 04 साल का बाेर्ड परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय से 75% विद्यार्थी टॉप 10 में रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का मान बढा, लगातार अच्छा प्रदर्शन के बावजूद उन्नयन विद्यालयाे मे 01 पद दिया गया है, संघ मांग करता है कि जिन विद्यालयों में 01 पद है वहां सेटअप 2008 के तहत 02 पद प्रदान किया जाये।
संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ में कैशलेस चिकित्सा की मांग लगातार किये जाने के बाद माननीय वित्त मंत्री ओ पी चाैधरी जी ने विधानसभा के बजट सत्र में कैशलेस चिकित्सा की घाेषणा किया गया था लेकिन अभी तक इसका क्रियान्वयन नही हाे पाया है जिससे कई शिक्षक साथी पिडित हाेने पर कैशलेस चिकित्सा का लाभ नही ले पा रहे है, जिससे परिवारों के मानसिक एवं आर्थिक स्थिति खराब हाे रही है, इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुरे छत्तीसगढ़ में कैशलेस चिकित्सा का क्रियान्वयन जल्दी किया जाये।
छत्तीसगढ़ में पूर्व सरकार के कार्यकाल 2022 के बाद अभी तक ओपन ट्रांसफर नही हुआ है, जिससे घर, परिवार से कई किलोमीटर दूर में वर्षाे से ड्यूटी करने वाले शिक्षक मानसिक रूप से परेशान है, वे ओपन ट्रांसफर की राह देख रहे है जबकि ऊंची पहुंच वाले शिक्षकाे का ट्रांसफर हाेते ही जा रहा है, ऐसे में पारदर्शी ओपन ट्रांसफर किया जाये।
पुरे भारत के साथ छत्तीसगढ़ में जनगणना का कार्य मई माह में वृहद पैमाने पर चला, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भीषण गर्मी मे राष्ट्रीय कार्य काे महत्व देते हुए समयावधि में कार्य काे पूर्ण किये है, इसे देखते हुए शिक्षक एवं कर्मचारियों काे जनगणना कार्यावधि का अर्जित अवकाश प्रदान किया जाये।

*इस अवसर पर छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ममता वाडदे, प्रदेश सहउपाध्यक्ष गीता नायर, प्रदेश संचालक खाेमन लाल साहू, प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे, प्रदेश संरक्षक जगदीश दिल्लीवार, अनिता घाेरपडे जिला अध्यक्ष धमतरी, मधुसूदन सिंह जिला अध्यक्ष बीजापुर, लक्ष्मीनारायण साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा, शिवशंकर सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बस्तर, भारती साहू कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, रश्मि पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रायपुर, चंद्रकला साहू ( सरगुजा), जीसी देवांगन( जांजगीर चापा), याेगेश्वर दिवान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गरियाबंद, रवि गुप्ता( कवर्धा),संजय देवांगन ( अंबागढ चाैकी), सुधीर दूबे( जशपुर), नवीन साहू ( धमतरी), मिताली ( डाेंगरगांव), एल एन साहू ( बेमेतरा), माेना प्रधान( दुर्ग), रामनारायण शर्मा( कांकेर), अजय चंद्राकर( महासमुंद), वृत्युंजय भारती (धमतरी), श्यामद्ववेदी( महासमुंद), सीबा(बालाेद), दीपक ( रायगढ़), याेगेश्वर दिवान ( गरियाबंद), विनय साहू ( कांकेर), उमाशंकर साहू ( दंतेवाड़ा), वासु देवांगन ( मानपुर- माेहला) रश्मि पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रायपुर, चंद्रकला साहू ( सरगुजा), जीसी देवांगन( जांजगीर चापा), याेगेश्वर दिवान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गरियाबंद, रवि गुप्ता( कवर्धा), अनिल जैन( जगदलपुर), चेतना गुप्ता (रायपुर, प्रतिभा लिमशाकरे( रायपुर)),संजय देवांगन ( अंबागढ चाैकी), सुधीर दूबे( जशपुर), नवीन साहू ( धमतरी), मिताली ( डाेंगरगांव), एल एन साहू ( बेमेतरा), माेना प्रधान( दुर्ग), रामनारायण शर्मा( कांकेर), अजय चंद्राकर( महासमुंद), वृत्युंजय भारती (धमतरी), श्यामद्ववेदी( महासमुंद), सीबा(बालाेद), दीपक ( रायगढ़), याेगेश्वर दिवान ( गरियाबंद), विनय साहू ( दंतेवाड़ा), उमाशंकर साहू ( दंतेवाड़ा), वासु देवांगन ( मानपुर- माेहला) एवं अन्य सभी वाणिज्य संकाय के व्याख्याता साथी उपस्थित रहे।*

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version