रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की जीवन रेखा कही जाने वाली ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस सेवा के संचालन को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विधानसभा में विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 108 एम्बुलेंस सेवा के संचालन हेतु टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि एम्बुलेंस संचालन के लिए नई संस्था का चयन किया जा चुका है और उसके साथ अनुबंध (Agreement) पर हस्ताक्षर भी हो गए हैं। शासन की योजना के अनुसार, आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश में नई संस्था द्वारा 108 संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इस नई व्यवस्था से उम्मीद जताई जा रही है कि मरीजों को एम्बुलेंस सेवा का लाभ अधिक सुगमता और समय पर मिल सकेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सेवा शुरू करने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है और टेंडर फाइनल होने के बाद अब केवल संचालन शुरू करने की औपचारिकताएं शेष हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version