त्योहारों पर महंगाई की मार: एक महीने में 5% तक महंगे हुए चीनी और चावल, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम

रायपुर
प्रदेश में जुलाई महीने से लागू हुआ नया बिजली टैरिफ अब आम जनता की जेब पर असर दिखाने वाला है। अगस्त महीने में आने वाले जुलाई के बिल में उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का करंट लगेगा। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी की याचिका पर बिजली नियामक आयोग द्वारा जारी नए टैरिफ के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो गई है।

जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से: जाति से लेकर माता-पिता के जन्म स्थान तक, पूछे जाएंगे ये बड़े सवाल

घरेलू और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर असर
नए टैरिफ के तहत घरेलू वर्ग में खपत के आधार पर दरें बढ़ाई गई हैं। वहीं गैर-घरेलू (व्यावसायिक) श्रेणी में 100 यूनिट तक की खपत पर दर 6.30 रुपये से बढ़ाकर 6.50 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। 101 से 400 यूनिट तक की खपत पर अब 7.30 रुपये के बजाय 7.60 रुपये देने होंगे, जबकि 401 यूनिट से अधिक खपत पर दर 8.70 रुपये से बढ़ाकर 9.10 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है।

NH-53 पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मेन लेन में बंद होगी दोपहिया वाहनों की एंट्री

कृषि क्षेत्र की दरों में बढ़ोतरी
कृषि वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर 5.80 रुपये से बढ़ाकर 6.20 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है। इसके अलावा, कृषि संबंधी अन्य कार्यों के लिए 25 एचपी तक के कनेक्शन पर दर 5.80 रुपये से बढ़ाकर 6.10 रुपये की गई है, और 25 से 150 एचपी तक के कनेक्शनों के लिए दर 6.35 रुपये से बढ़ाकर 6.65 रुपये कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा का ‘कलश वंदन अभियान’ आज से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ

उद्योगों और रेलवे को भी लगा झटका
उद्योगों के लिए भी बिजली की दरों में इजाफा किया गया है:

 निम्नदाब उद्योगों में 25 एचपी तक के कनेक्शन की दर 5.05 रुपये से बढ़ाकर 5.35 रुपये और 25 एचपी से अधिक के कनेक्शन की दर 6.80 रुपये से बढ़ाकर 7.10 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है।

जानिए कौन हैं प्रशांत किशोर: कभी दूसरों को जिताते थे चुनाव, पहली बार खुद मैदान में उतरे तो रच दिया इतिहास

सरगुजा और बस्तर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले उद्योगों के लिए भी दरों में 30 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है।
उच्चदाब (HT) उद्योगों में 220 केवी उपभोक्ताओं के लिए दर 6.95 रुपये से बढ़ाकर 7.25 रुपये, 132 केवी के लिए 7.10 रुपये से बढ़ाकर 7.40 रुपये और 33 केवी के लिए 7.50 रुपये से बढ़ाकर 7.80 रुपये प्रति यूनिट की गई है।
रेलवे के लिए बिजली की दर 5.55 रुपये से बढ़ाकर 5.90 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है।

नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों का आज से दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन,

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version