जशपुर की अमराइयों में महकी बौरों की खुशबू: 5410 हेक्टेयर में ‘मैंगो हब’ बनने की ओर जिला
छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज के सत्र की कार्यसूची बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है, जिसमें वित्त मंत्री द्वारा राज्य का बजट पेश किए जाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास और व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
आज सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परिवहन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा विधायकों के तारांकित प्रश्नों का उत्तर देंगे। सदन में विशेष रूप से बिलासपुर में मोबाइल टावरों की स्थापना और रेडिएशन से जुड़ी चिंताओं पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी, वहीं ऊर्जा विभाग के माध्यम से प्रदेश में सौर ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति और ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सदन में जन सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा, जहाँ राजधानी रायपुर में बढ़ते सड़क हादसों और उनके रोकथाम के उपायों पर परिवहन मंत्री जवाब देंगे। इसके साथ ही, राजस्व विभाग की ओर से अरपा भैंसाझार परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं की EOW जांच और सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की रिपोर्ट भी आज पटल पर रखी जाएगी। आज की कार्यसूची में जल संसाधन परियोजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति और महासमुंद सहित अन्य जिलों में धान खरीदी की अद्यतन स्थिति जैसे विषय भी शामिल रहेंगे, जिससे आज का सत्र बजट घोषणाओं के साथ-साथ प्रशासनिक जवाबदेही के नजरिए से भी काफी खास होने वाला है।
बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम, पूरे प्रदेश में अलर्ट; ओलावृष्टि और बारिश से बढ़ी मुश्किलें


