कैसे AI बना रहा है भारत के गाँवों को ‘स्मार्ट’ और आत्मनिर्भर
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में आज का दिन बेहद सरगर्म रहने वाला है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर मंत्रियों और विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। आज विशेष रूप से भ्रष्टाचार की जांच, सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवालों पर सदन का तापमान बढ़ना तय माना जा रहा है।
**समुद्र का नया शिकारी और दुश्मन की पनडुब्बियों का काल: 27 फरवरी को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत ‘अंजदीप’
सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परिवहन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अलग-अलग विभागों के सवालों का जवाब देंगे। सबसे प्रमुख मुद्दा अरपा भैंसाझार परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं और मुआवजे के खेल का होगा, जिसकी जांच वर्तमान में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा की जा रही है।
विधायक इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई और दोषियों की पहचान को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।
बंगाल की खाड़ी से उठा सिस्टम, पूरे प्रदेश में अलर्ट; ओलावृष्टि और बारिश से बढ़ी मुश्किलें
वहीं, परिवहन विभाग के अंतर्गत राजधानी रायपुर में बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में हुई 6,898 मौतों का आंकड़ा सदन को झकझोर सकता है। सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ब्लैक स्पॉट्स को खत्म करने की योजना पर विपक्ष के तेवर कड़े रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग के माध्यम से प्रदेश में सौर ऊर्जा की 2994 मेगावाट क्षमता स्थापित करने और ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के क्रियान्वयन पर भी चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : विकसित राज्य की ओर बढ़ते कदम, राज्यपाल ने प्रस्तुत किया विजन 2047
बिलासपुर में मोबाइल टावरों की स्थापना और उनके रेडिएशन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कथित प्रभावों का मुद्दा भी आज गूंजेगा, जिस पर सरकार अपना वैज्ञानिक पक्ष रखेगी। राजस्व विभाग के तहत धान खरीदी के बाद उठाव की स्थिति और सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण पर की गई बुलडोजर कार्रवाई की रिपोर्ट भी आज पटल पर रखी जा सकती है। कुल मिलाकर, प्रशासनिक पारदर्शिता और जन सुरक्षा
“बढ़ना है तो यहां जुड़ना है”: डिजिटल कौशल का शंखनाद ,एआई और डिजिटल नवाचार से लैस होगा देश का युवा

