राजनांदगांव : शहर के भरकापारा मोहल्ले के एक मकान में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपए की घरेलू संपत्ति जलकर खाक हो गई। आगजनी की वजह अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। ऐसा अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगी है। अचानक आग लगने से घर में मौजूद सदस्य घर से बाहर निकले। किसी की जनहानि की खबर नहीं है।

Zomato ने बढ़ाई 20% प्लेटफॉर्म फीस, अब ऑनलाइन Food ऑर्डर करना होगा और महंगा

मिली जानकारी के मुताबिक भरकापारा की रहने वाली प्रतिमा वासनिक अपने बच्चों के साथ आज सुबह रोजमर्रा के कार्य में व्यस्त थी। बच्चे घर में खेलने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। महिला बच्चों को लेकर बाहर आई। देखते ही देखते घर में रखे टीवी से लेकर आलमारी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान आग से नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि भरकापारा वार्ड नं. 26 आम्बेडकर मूर्ति के सामने रहने वाली प्रतिमा वासनिक एक सामाजिक महिला है। वह बौद्ध समाज के कार्य में आगे रहती है।

CG में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए पटवारी संघ अध्यक्ष; मचा हड़कंप

इस बीच घरलू संपत्ति के अलावा नगद राशि भी आग के जद में आ गया। घटना की खबर के बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Instagram पर फॉलो करें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version