छत्तीसगढ़ के अब नेत्रहीन भी बन सकेंगे क्लास-1 और क्लास-2 अफसर, सरकार ने जारी की नई सूची

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को अत्यंत गंभीरता से लिया है। हाल ही में अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक की सड़क की खराब स्थिति का एक वायरल वीडियो सामने आया था, जिसका मुख्यमंत्री ने स्वतः संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ में बस किराया  बढ़ाने पर बनी सहमति: 22 सितंबर का प्रदेशव्यापी महाबंद स्थगित, कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला

मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक की सड़क पर बने बड़े गड्ढों को तुरंत भरने, आवश्यक समतलीकरण तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

8वें वेतन आयोग में क्या ₹69,000 हो जाएगी न्यूनतम बेसिक सैलरी? जानिए 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग और इसका पूरा गणित
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें। आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित विभागों व निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए और जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने या जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था जैसी उपाय किए जाएं।

क्या आप भी सालों से शहर में किराए पर रह रहे हैं? सरकार के इस नए नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत! , सिर्फ 75 हजार के आसान अंशदान में पक्का मकान! जानिए सरकार ने किनके लिए खोले दरवाजे?

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय या अन्य किसी भी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान करे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाई जाए और निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण व स्थायी मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

मध्य भारत की सबसे बुलंद डिजिटल आवाज बना CGNOW:  9.5 लाख नए पाठक,, 58% डायरेक्ट रीडरशिप, 50 लाख पेजव्यू और 1.64 करोड़ इवेंट्स के साथ रचा नया इतिहास

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version