मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
रायपुर 16 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित ग्राम दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


मुख्यमंत्री ने रथयात्रा की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए छेरा पहरा की रस्म निभाई। उन्होंने सोने की झाड़ू से भगवान के रथ के आगे मार्ग को साफ किया और चंदन मिश्रित जल का छिड़काव कर सेवा और समर्पण का भाव प्रदर्शित किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उन्होंने रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने 1942 से चली आ रही इस परंपरा को गौरवशाली बताते हुए कहा कि दोकड़ा की रथयात्रा सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान जगन्नाथ से अटूट संबंध है, जिसका प्रमाण पुरी के महाप्रसाद में उपयोग होने वाला देवभोग का चावल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। महतारी वंदन योजना की 29 किस्तें जारी की गई हैं। रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना से हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। बिजली सरचार्ज माफी योजना की अवधि तीन माह बढ़ाई गई है और अटल डिजिटल केंद्रों के जरिए ग्रामीणों को उनके गांव में ही 520 से अधिक सरकारी सेवाएं मिल रही हैं।


जशपुर जिले के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि धरमजयगढ़-लोहरदगा रेल परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जिला शीघ्र ही रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। साथ ही जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे।
रथयात्रा के दौरान ओडिशा की कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनों और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान पद्मश्री जागेश्वर यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version