जशपुर 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को जशपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे बगीचा, फरसाबहार और कुनकुरी तहसीलों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा और जनसंवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय आज प्रातः 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलिपैड रवाना होंगे और 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए उड़ान भरेंगे। वे दोपहर 12:50 बजे बगीचा (तहसील कांसाबेल) पहुंचेंगे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सौजन्य भेंट करेंगे।
इसके बाद 1:00 बजे बगीचा से हेलीकॉप्टर द्वारा फरसाबहार के ग्राम मुण्डाडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का मुण्डाडीह में 1:15 से 2:15 बजे तक का कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें वे ग्रामीणों से संवाद करेंगे और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव कुनकुरी तहसील के ग्राम कंडोरा (यजन नगर गोकुल धाम) रहेगा। वे 2:35 बजे कंडोरा पहुंचेंगे और 2:40 से 3:40 बजे तक महाकुल यादव समाज द्वारा आयोजित “गोकुल अष्टमी पूजन महोत्सव 2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय 3:45 बजे कंडोरा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पर 5:00 बजे पहुंचना और 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन आगमन निर्धारित है।
इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां बगीचा, फरसाबहार और कुनकुरी में जोर-शोर से की जा रही हैं।

