जशपुर नगर, छत्तीसगढ़: सजल सखियों द्वारा जशपुर नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह दिनांक 08 मार्च 2026, दिन रविवार को अपराह्न 3 बजे से कल्याण आश्रम स्थित “बाला साहब देशपांडे स्मारक भवन” में आयोजित होगा।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की संरक्षिका और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवरानी जया सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगी, जो कामधेनु राष्ट्रीय गोरक्षा समिति की भी राष्ट्रीय संरक्षिका हैं।
संस्था की सीमा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज में संघर्षरत महिलाओं और सजल माँ का विशेष सम्मान किया जाएगा। साथ ही, अनीता चौधरी स्मृति पुरस्कार का वितरण भी किया जाएगा। सांस्कृतिक छटा बिखेरने के लिए कलाकार मनिषा भगत द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए खेल और आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। आयोजकों ने इस प्रेरणादायक उत्सव में सभी की उपस्थिति सादर आमंत्रित की है।


