रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा 2025-26 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
समय-सारणी
परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे (कक्षा 5वीं) और 12:00 बजे तक (कक्षा 8वीं) तक आयोजित होंगी।
कक्षा 5वीं
| कक्षा | विषय | परीक्षा तिथि |
|—|—|—|
| | गणित | 16.03.2026 |
| | अंग्रेजी | 19.03.2026 |
| | हिंदी | 23.03.2026 |
| | पर्यावरण | 25.03.2026 |
कक्षा 8वीं
| गणित | 17.03.2026 |
| | हिंदी | 20.03.2026 |
| | अंग्रेजी | 24.03.2026 |
| |सामाजिक विज्ञान | 30.03.2026 |
| | विज्ञान | 04.04.2026 |
| | संस्कृत/उर्दू | 06.04.2026 |
वार्षिक परीक्षा से पहले स्कूलों में प्रोजेक्ट कार्य संपन्न किए जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तय की गई है। कक्षा 5वीं के लिए कुल 50 अंक (40 लिखित + 10 प्रोजेक्ट) और कक्षा 8वीं के लिए 100 अंक (80 लिखित + 20 प्रोजेक्ट) निर्धारित हैं। अंतिम परिणाम में छमाही परीक्षा के प्राप्तांकों का 30% अधिभार जोड़ा जाएगा, जबकि वार्षिक परीक्षा का 70% वेटेज होगा।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विकासखंडों में कराया जाएगा ताकि निष्पक्षता बनी रहे। मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल तक पूर्ण कर 30 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जो छात्र मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें 1 जून 2026 से आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। यदि कोई छात्र पूरक परीक्षा में भी फेल होता है, तो भी उसे अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें पुलिस थानों या चौकियों में रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर ‘उड़नदस्ता’ दलों का गठन किया गया है।


