भारत में ‘ला नीना’ का प्रकोप! कई राज्यों में ठंड बढ़ी, IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंडी हवाओं का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचने के साथ ही यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

डिजिटल लेन-देन में तेजी: यूपीआई से हर दिन करोड़ों ट्रांजेक्शन, लेकिन बढ़ा फ्रॉड का खतरा – तुरंत करें शिकायत

मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में सोमवार को एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। लोगों को सुबह और देर रात के समय ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन हो रहा है, जिसके कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

फ्रिज ब्लास्ट में घायल बच्चे के जबड़े की 5 घंटे सर्जरी कर डॉक्टरों ने दी नई ज़िंदगी, मेडिकल चमत्कार!

सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखी जा रही है। वहीं दिन के समय धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में और गिरावट संभव है। राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने सुबह की ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने किसानों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि शीतलहर के असर से बचा जा सके।

संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही! बेमेतरा के 16 पटवारियों पर कारण बताओ नोटिस, 10 नवंबर तक देना होगा जवाब

अगर तापमान में गिरावट का यही रुख जारी रहा, तो नवंबर के मध्य तक राज्य के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6–7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिन छत्तीसगढ़ के लिए ठंड के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version