रायपुर। नवंबर का अंतिम सप्ताह छत्तीसगढ़ के लिए कड़ाके की ठंड लेकर आया है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटे में रात का पारा 1°C से 3°C तक गिर सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़—अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर—में तीन दिनों तक शीत लहर चलने की आशंका जताई गई है। दिन में हल्की धूप जरूर रहेगी, लेकिन रातें और सुबहें ठिठुरन भरी होंगी। राजधानी रायपुर में भी सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। हवा में नमी कम होने और आसमान साफ रहने के कारण तापमान सामान्य से नीचे जाने लगा है।
रायपुर में तीन दिन तक रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, शाह और डोभाल; देश की शीर्ष एजेंसियों के 500 अधिकारी जुटेंगे
उत्तरी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा असर
अंबिकापुर, जशपुर, सरगुजा और कोरिया में उत्तरी हवाओं का प्रभाव साफ दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.5°C दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम आंकड़ा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। ठंडी तेज हवाएं रात के तापमान को और नीचे ले जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
WhatsApp यूजर्स सावधान! ये 5 गलतियां अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर सकती हैं
दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
राज्य में तापमान का अंतर साफ दिखाई दे रहा है।दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.4°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
वहीं अंबिकापुर न्यूनतम तापमान के मामले में सबसे ठंडा रहा।बारिश की संभावना फिलहाल बिल्कुल नहीं है और प्रदेशभर में वर्षा का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया।राजधानी में भी तापमान धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 28°C और न्यूनतम लगभग 16°C रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में रात का तापमान और कम हो सकता है, जबकि दिन में हल्की धूप मिलती रहेगी।
प्रदेश में रहेगा शुष्क मौसम
किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय न होने के कारण पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से दिन में धूप मिलेगी, लेकिन रात की ठंड और तेज महसूस होगी। दिसंबर की शुरुआत तक सर्दी में और बढ़ोतरी की संभावना है।

