*संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति* अंबिकापुर, सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने शुक्रवार को बतौली विकासखंड का व्यापक दौरा कर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, पहाड़ी कोरवा आश्रम, पीएम जनमन आवास, पीएम जनमन सड़क और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।

*आंगनबाड़ी में मिली लापरवाही, सुपरवाइजर पर कार्रवाई*

वहीं जिला कलेक्टर ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों की स्थिति और पोषण आहार व्यवस्था का जायजा लिया। गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण में मात्र एक बच्चा उपस्थित मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। केंद्र संचालन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों की कम उपस्थिति के कारणों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

*स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अतिरिक्त शिक्षक तैनात करने के निर्देश*

जहां दौरे के दौरान कलेक्टर ने गोविंदपुर की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, मूर्ताडाड़ माध्यमिक शाला, चुटियापहरी प्राथमिक शाला तथा तराईडाड़ प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, विद्यालय परिसर और शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
गोविंदपुर और चुटियापहरी प्राथमिक विद्यालय में एकल शिक्षक व्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं तराईडाड़ प्राथमिक विद्यालय में किचन शेड और शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ से प्रस्ताव भेजने तथा मूर्ताडाड़ माध्यमिक विद्यालय में कैरम, वॉलीबॉल और लूडो जैसी खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

*पहाड़ी कोरवा आश्रम में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने गोविंदपुर स्थित पहाड़ी कोरवा आश्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के शयनकक्ष, रसोई, स्टोर और शौचालय का जायजा लेकर स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

*पीएम जनमन सड़क, आवास और विकास कार्यों की जांच*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गली प्लग स्टोन स्ट्रक्चर, पीएम जनमन सड़क, पीएम जनमन आवास सहित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

*ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान के निर्देश*

दौरे के दौरान कलेक्टर ने गोविंदपुर, तराईडाड़ और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क, बिजली, पेयजल, राशन, शिक्षा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*ग्रामीणों की मांग पर गोविंदपुर, तराईडाड़ और चिपरकाया में सोलर लाइटों की मरम्मत के निर्देश दिए गए।*

वहीं सेदम से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर कलेक्टर ने सीएसपीडीसीएल अधिकारियों को तत्काल जांच कर ट्रांसफार्मर सुधारने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*बतौली दौरे के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिक्षा, पोषण, सड़क, आवास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए आम लोगों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version