जशपुर
मोदी सरकार की कथित गांधी विरोधी सोच के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के नेतृत्व में बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और नेशनल हेराल्ड प्रकरण के विरोध में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष यू डी मिंज ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि महात्मा गांधी के विचारों का जीवंत प्रतीक है। यह योजना गरीबों को सम्मानजनक रोजगार आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय की भावना से जुड़ी हुई है। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना उनकी विचारधारा और मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

यू डी मिंज ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार संविधान लोकतांत्रिक संस्थाओं और गांधीवादी सोच को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन को प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह प्रदेश सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा हीरू राम निकुंज श्रीमती फुलकेरिया भगत पूर्व विधायक विनय भगत पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सुश्री आशिका कुजूर मनोज तिवारी अजय टोप्पो सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसलों की कड़ी निंदा करते हुए मनरेगा योजना में महात्मा गांधी का नाम पुनः बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version