अब ऑनलाइन शिकायतें होंगी आसान: पहले दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर समेत चुनिंदा थानों को मिलेंगे ई-साइनिंग पैड; बाद में पूरे प्रदेश में लागू होगी सुविधा
संवाददाता
कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र समुदाय के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में उग्र विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। छात्र समुदाय की मांगों और उनके समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
अटैचमेंट पर एक्शन: जिले के 92 शिक्षकों का संलग्नीकरण खत्म, अब मूल स्कूलों में देनी होगी सेवा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने इस विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए राज्य की सभी जिला इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सुबह 11 बजे तक तय स्थलों पर जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

