शहर में भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य का युवाओं ने रक्त तिलक और पुष्प वर्षा कर निकाली बाइक रैली, विजय आदित्य ने कहा युवा ही संगठन की असली ताकत

जशपुरनगर :- शहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन भी श्रीहरि कीर्तन भवन में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने अपने मधुर वाणी और संगीतमय शैली में भक्त प्रह्लाद की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक करुणा शंकर महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल कथा नहीं बल्कि जीवन जीने की कला हैं, जो मनुष्य को अहंकार, लोभ और मोह से दूर करती हैं।

परीक्षा पे चर्चा 2026: “सपने देखना अपराध नहीं, पर उन्हें पूरा न करना विफलता है” – पीएम मोदी

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कथा के दौरान संगीतमय भजनों और कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। आचार्य के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिनकी भक्ति और आस्था देखते ही बन रही थी।

डिजिटल भारत 2026: हर जिले में 5G, हर पंचायत में इंटरनेट और धोखाधड़ी करने वालों पर सीधा प्रहार

कथा के बाद हुआ प्रसाद वितरण
दूसरे दिन की कथा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
उल्लेखनीय है कि यह सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा 11 फरवरी तक प्रतिदिन श्रीहरि कीर्तन भवन में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

लाल गलियारे पर सरकार का निर्णायक प्रहार: नक्सली हिंसा में 88% की कमी, प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर रह गई मात्र 8

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version