Hydrogen Train India: 17 जुलाई से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए पूरा रूट

 संवाददाता | बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शिक्षा विभाग में लंबे समय से जड़ जमा चुकी अटैचमेंट (संलग्नीकरण) व्यवस्था को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के एक बड़े आदेश के बाद पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) नया रायपुर से मिले सख्त निर्देशों के बाद डीईओ ने यह बड़ी कार्रवाई की है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के तहत विभिन्न कार्यालयों और गैर-शैक्षणिक कार्यों में अटैच किए गए व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक और ग्रंथपाल सहित कुल 24 अधिकारियों-कर्मचारियों को सामूहिक रूप से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

CBSE कक्षा 9 में तीसरी भाषा थोपना छात्रों पर अतिरिक्त तनाव: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- इसे 5वीं या 6वीं से शुरू करें

मूल पदस्थापना पर लौटने के सख्त निर्देश, ऐप से दर्ज होगी हाजिरी

डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संचालनालय लोक शिक्षण के पत्र दिनांक 25 जून 2026 के परिपालन में सभी संबंधितों को अपनी मूल पदस्थापना वाली संस्था या कार्यालय में तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा।

वेतन रोकने का अल्टीमेटम: सभी कार्यमुक्त कर्मचारियों को ‘वी.एस.के./आधार बेस ऐप’ के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि चालू माह जुलाई 2026 का वेतन केवल उनकी “मूल पदस्थापना संस्था” में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही आहरित (विड्रॉल) किया जाएगा।

स्कूल में अनुशासनहीनता पर एक्शन: प्राचार्य से मारपीट करने वाले कर्मचारी निलंबित

इन 24 शिक्षकों और कर्मचारियों पर गिरी गाज

आदेश के तहत जिन 24 अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी मूल शालाओं के लिए कार्यमुक्त किया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है:

क्र. कर्मचारी का नाम व पदनाम मूल पदांकित शाला (विकासखंड) कहाँ थे संलग्न (अटैच)
1 श्री आनंद प्रकाश गुप्ता, व्याख्याता एलबी शा.उ.मा.वि. महाराजगंज (बलरामपुर) सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा बलरामपुर
2 श्री विनोद कुमार पटेल, प्रधानपाठक मा.शा. महुआरीपारा, इंजानी (वाड्रफनगर) सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा बलरामपुर
3 श्री रामपथ यादव, व्याख्याता शा.क.उ.मा.वि. कुसमी (कुसमी) सहायक संचालक शिक्षा, कार्यालय DEO बलरामपुर
4 श्री मारकुस कुजूर, व्यायाम शिक्षक शा.उ.मा.वि. बरदर (बलरामपुर) खेल अधिकारी कार्यालय, जिला खेल एवं युवा कल्याण
5 श्री राम कुमार रवि, शिक्षक मा.शा. गोपातु (कुसमी) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुसमी
6 श्री मुनेश्वर राम, शिक्षक मा.शा.बा. कुसमी (कुसमी) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुसमी
7 श्री धीरेन्द्र सिंह, प्रधानपाठक प्रा.शा. लरिमा (कुसमी) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुसमी
8 श्री फिरोज खान, शिक्षक मा.शा. मितगई (रामचन्द्रपुर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रा.गंज
9 श्री संजीव कुमार कास्यकार, ग्रंथपाल उ.मा.वि. नावाडीह (रामचन्द्रपुर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रा.गंज
10 श्री अमलेश कुमार गुप्ता, ग्रंथपाल सेजेस रामचन्द्रपुर (रामचन्द्रपुर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रा.गंज
11 श्री राजेश चौधरी, ग्रंथपाल शा.उ.मा.वि. धंधापुर (राजपुर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर
12 श्री उमाशंकर सोनवानी, शिक्षक एलबी शा. पूर्व मा.शा. मल्लारपारा (बलरामपुर) कार्यालय तहसीलदार बलरामपुर
13 श्री तिलदेव मिंज, शिक्षक एलबी शा. पूर्व मा.शा. पचावल (बलरामपुर) कार्यालय तहसीलदार बलरामपुर
14 श्री दिनेश यादव, शिक्षक मा.शा. लावा (रामचन्द्रपुर) तहसील कार्यालय रामानुजगंज
15 श्री परमेश्वर मिश्रा, प्रधानपाठक मा.शा. सेरंगदाग (कुसमी) कार्यालय खण्ड स्रोत समन्वयक कुसमी
16 श्री अशोक कुमार गुप्ता, प्रधानपाठक प्रा.शा. बरवाहीपारा (कुरागी) प्रा.शा. बन्दरचुआ (कुसमी)
17 श्री लालसाय राम, सहायक शिक्षक प्रा.शा. चुनचुना (कुसमी) प्रा.शा. बैगापारा (कुसमी)
18 श्रीमती देवन्ती यादव, शिक्षक मा.शा. पचावल (रामचन्द्रपुर) मा.शा. दात्रम (कुसमी)
19 श्रीमती संगीता गुप्ता, प्र.पाठक प्रा.शा. गोपालपुर (राजपुर) प्रा.शा. सरनाडीह (बलरामपुर)
20 श्रीमती अर्चना झा, सहा. शिक्षक प्रा.शाला मरकाडांड (राजपुर) प्रा.शा. बिरनीपारा (राजपुर)
21 श्री मसूद आलम, सहायक शिक्षक प्रा.शा.बा.आ. र्कया (शंकरगढ़) प्रा.शा. बेलसर (शंकरगढ़)
22 श्रीमती शांति, शिक्षक मा.शा. घुघरीकला (शंकरगढ़) प्रा.शा. कसाईबहरा (शंकरगढ़)
23 श्री राहुल अग्रवाल, सहायक शिक्षक प्रा.शा. पनिकापारा, बलंगी (वाड्रफनगर) प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक जेल अंबिकापुर
24 श्री आर.के.सिंह, प्राचार्य सेजेस अंग्रेजी माध्यम वाड्रफनगर शा.उ.मा.वि. बसंतपुर (वाड्रफनगर)

अपरिहार्य कारणों से रद्द हुई मंडल संयोजक भर्ती, अस्थायी व्यवस्था के तहत काम संभाल रहे शिक्षक

कुछ विशेष संस्थाओं को फिलहाल ‘राहत’

इस व्यापक कार्रवाई के बीच कुछ विशेष विभागों और पदों को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। आदेश के दायरे में केवल गैर-शैक्षणिक कार्यालयों या आपसी व्यवस्था में संलग्न शिक्षकों को ही लिया गया है, जबकि मंडल संयोजक, एकलव्य एवं प्रयास विद्यालय के कर्मचारी और विशेष प्रशासनिक दायित्व संभाल रहे छात्रावास अधीक्षकों को फिलहाल कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इन पदों पर कार्यरत अमला अभी इस आदेश के प्रभाव से बाहर है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पूरी निगाहें विभाग के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version